Maruti Baleno EMI: अगर आप कम बजट में एक शानदार और प्रीमियम कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो मारुति बलेनो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसे खरीदने के लिए आपको एक साथ पूरे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, आप सिर्फ 50,000 की डाउन पेमेंट देकर भी इसके बेस मॉडल को अपने घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप इस गाड़ी को फाइनेंस कराते हैं तो हर महीने कितनी EMI देनी होगी?
बेस वेरिएंट की कीमत
मारुति सुजुकी बलेनो के बेस वेरिएंट Sigma की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.99 लाख रुपये है। दिल्ली में रजिस्ट्रेशन आरटीओ और इंश्यरोरेंस का खर्च जोड़ने के बाद इसकी ऑन रोड कीमत करीब 6.80 लाख रुपये हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि 50 हजार का डाउन पेमेंट करने पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी।
कितनी देनी होगी EMI
अगर आप 50,000 की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 6.30 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। अगर यह लोन 4 साल के लिए लिया जाता है तो 9 फीसदी की ब्याज दर से आपको हर महीने 15,702 रुपये की EMI भरनी होगी। वहीं अगर यही लोन आप 5 साल के लिए लेते हैं, तो EMI की राशि 13 हजार रुपये के करीब होगी।
यह भी पढ़ें: 28KM का माइलेज और धांसू लुक; जानें विदेश में क्यों बढ़ी मारुति के इस कार की डिमांड, 2 लाख के पार हुई एक्सपोर्ट
7 साल के लोन पर EMI
अगर लोन 6 साल के लिए लिया जाए तो हर महीने 11,374 रुपये की EMI राशि बनेगी। जबकि 7 साल के लिए लोन लेने पर 10,152 रुपये की EMI देनी होगी। आप जितने साल के लिए लोन लेते हैं, आपको ब्याज दर भी उतना ही देना होगा। अगर आप 7 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको लगभग 1.60 लाख रुपये ब्याज देना होगा। इस तरह कार की कुल लागत करीब 8.52 लाख पड़ेगी।
बाजार में मुकाबला
मारुति बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की कार है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Glanza, Tata Altroz और Hyundai i20 जैसी कारों से होता है। वहीं कीमत के मामले में यह निसान मैग्नाइट, रेनॉ काइगर, मारुति स्विफ्ट और फ्रॉन्क्स जैसी गाड़ियों को भी कड़ी चुनौती देती है।