Brutality in Mumbai: मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक बेहद डरावनी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ऑटो रिक्शा में बैठे 11 साल के बच्चे पर एक व्यक्ति ने अपने पालतू पिटबुल कुत्ते से हमला करवाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुत्ता बच्चे पर झपट रहा है और उसका मालिक हंसते हुए पास ही बैठा है. बच्चा ऑटो के अंदर डरा-सहमा बैठा था, तभी पिटबुल ने उसके कपड़े फाड़ दिए और काट लिया. बच्चा किसी तरह जान बचाकर रिक्शा से बाहर निकला, लेकिन इस दौरान उसका दर्द और डर कैमरे में कैद हो गया.
बच्चे की चीख सुनकर भी नहीं पसीजा मालिक का दिल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ते का मालिक मोहम्मद सोहेल हसन ऑटो की आगे की सीट पर बैठा था, और उसने न तो कुत्ते को रोका, न ही उसकी लगाम पकड़ी. पीड़ित बच्चा हमजा बार-बार उससे मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी सिर्फ हंसता रहा. हमजा ने बताया कि उसने डर के मारे वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने उसका पीछा किया और हमला कर दिया. सबसे दुखद बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे, किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.
यह भी देखेंःBangladesh dhaka plane:ढाका में वायुसेना का ट्रेनर विमान कॉलेज कैंपस में गिरा, छात्रों में मची अफरा-तफरी
आरोपी पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद हमजा के पिता ने मानखुर्द पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सोहेल हसन (43) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291 (जानवर को लापरवाही से छोड़ना), 125 (साधारण चोट पहुंचाना) और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही धारा 35(3) के तहत नोटिस भी जारी किया गया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, वहीं इस भयावह वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.
Mumbai: Owner laughs as he lets his pitbull attack a young boy, who gets bitten multiple times before escaping.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 20, 2025
pic.twitter.com/Jxu2MWgdK7