BSNL New Year Gift: नए साल 2026 के पहले ही दिन सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक बड़ी सौगात दी है। जी हां कंपनी ने आधिकारिक रूप से पूरे देश में अपनी वॉयस ओवर Voice over Wi-Fi (VoWiFi) सर्विस शुरू कर दी है। इसकी मदद से यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अब आप बिना सिम सिग्नल के भी अपने वाई-फाई के जरिए बिल्कुल साफ आवाज में बातें कर सकेंगे।
वाई-फाई कॉलिंग के नाम से भी जाना जाता
आपको बता दें कि वॉयस ओवर Wi-Fi (VoWiFi) को वाई-फाई कॉलिंग के नाम से भी जाना जाता है। बीएसएनएल यूजर्स को ये सर्विस अब तक नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से उन्हें कई जगहों पर नेटवर्क की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन इस सर्विस के लॉन्च होने से बीएसएनएल यूजर्स अब Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल फोन कॉल करने और मैसेज भेजने के लिए कर पाएंगे।
कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा
कंपनी ने बताया है कि ये सर्विस सभी सर्किल के कस्टमर्स के लिए अब एक्टिव है। इस सर्विस के लिए कंपनी आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगी। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। बस इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे।
ऐसे करें बदलाव
- अपने स्मार्टफोन की Settings में जाएं।
- SIM/Network Settings पर क्लिक करें।
- वहां आपको 'Wi-Fi Calling' का ऑप्शन दिखेगा, उसे ON कर दें।
- बस, अब आपका फोन वाई-फाई के जरिए कॉलिंग के लिए तैयार है।