iPhone Discount: नए साल की शुरुआत में iPhone खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Apple के सबसे प्रीमियम iPhone 17 Pro Max पर विजय सेल्स में अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। इतना ही नहीं इसके साथ आप बैंक ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने सितंबर में लॉन्च किया था, जो नए डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है। तो आइए जानते हैं कि इस फोन पर कितने का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
कितना मिल रहा डिस्काउंट
आपको बता दें कि कंपनी ने iPhone 17 Pro Max को सितंबर महीने में लॉन्च किया था, कंपनी ने इसे 1,49,900 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन विजय सेल्स में चल रहे डिस्काउंट ऑफर के जरिए आप इस फोन को मात्र 1,38,490 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। यानि की आपको 10 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं इसके साथ आपको बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। बैंक ऑफर के जरिए आपको 5 हजार का और डिस्काउंट मिल सकता है। बता दें कि ये ऑफर फोन के 256GB स्टोरेज और डीप ब्लू कलर वेरिएंट पर मिल रहा है।
iPhone 17 Pro Max के फीचर्स
आपको बता दें कि iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। यह A19 Pro प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 256GB से लेकर 1TB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
iPhone 17 Pro Max का कैमरा
वहीं कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल 48MP (प्राइमरी, अल्ट्रा वाइड, टेलीफोटो), 8x ऑप्टिकल ज़ूम और 40x डिजिटल ज़ूम कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 18MP का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 3.0 Type-C, 5G, Wi-Fi 7, eSIM, Bluetooth 6 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।