BSNL Jobs: अगर आप भी बीएसएनएल में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पहले 7 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दिया गया है। इससे उन सभी उम्मीदवारों को फायदा होगा जो अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए थे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Senior Executive Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि यह भर्ती सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए निकाली गई है। इसमें मुख्य रूप से दो क्षेत्र शामिल हैं। पहला टेलीकॉम स्ट्रीम है, वहीं दूसरा फाइनेंस स्ट्रीम है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: कोंकण रेलवे में ट्रेनी अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन
टेलीकॉम पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रिकल या इससे संबंधित विषयों में होनी चाहिए। वहीं, वित्त पदों के लिए उम्मीदवार के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य (OC), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों को 1,250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन करना होगा।