Railway Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या RRC/WR/04/2025 के तहत निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी यानि कल से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5349 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 21 फरवरी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जो कि 23 मार्च शाम 5 बजे तक चलेगी।
यह भी पढ़ें: GSSC Vacancy 2026: इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल समेत 722 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
वहीं, शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। वहीं इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं भरनी होगी।