GSSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, गोवा कर्मचारी चयन आयोग (GSSC) की ओर से पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक और अन्य पदों समेत कुल 722 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइच पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 मार्च 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 722 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें रेंज वन अधिकारी के 13 पद, प्लाटून कमांडर के 4 पद और गोल वनपाल के 23 पद, पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के 302 पद और पुलिस कांस्टेबल (महिला) के 58 पद निकाले गए हैं। इसके अलावा सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के 119 पद, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 111 पद भी शामिल हैं। वन रक्षक के 9 पद, वार्डन और मैट्रन के पद भी इस भर्ती में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: RBI Vacancy: आरबीआई में असिस्टेंट के 600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। वहीं कुछ पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन भी कराया जा सकता है। परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारी आयोग समय-समय पर अपनी वेबसाइट जरिए जारी करेगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि कुछ पदों पर 12वीं या उससे अधिक योग्यता मांगी गई है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।