UP Police Vacancy 2025: यूपी पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए 1300 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर अपना OTR रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद अकाउंट लॉगिन कर के एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर (यदि लागू हो तो) फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1352 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें अनारक्षित के लिए 545 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 134 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 364 पद, अनुसूचित जाति के लिए 283 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 26 पद शामिल हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: OSSC CGL Recruitment 2026: OSSC CGL ग्रुप-B और C के 1500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा भौतिक शास्त्र और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास भारत सरकार से मान्यता प्राप्त डोएक संस्थान से ओ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए। कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। हालांकि जो उम्मीदवार रिजर्व कैटेगिरी से होंगे उन्हें ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।