Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के शुरू होने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर खुल गए हैं। जेवर एयरपोर्ट पर अलग-अलग विभागों में वैकेंसी निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेवर एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.niairport.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Jewar Airport Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट में बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली गई हैं। जिसमें ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव, एयरपोर्ट लोडर, सुरक्षा और तकनीकी स्टाफ और रिटेल और फूड कोर्ट जैसे पदों पर नियुक्ति होगी। यह उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो प्राइवेट सेक्टर में एयरपोर्ट जॉब करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Jobs 2026: दिल्ली आईपीएचएल में 116 पदों पर निकली भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु आमतौर पर 27 से 35 वर्ष के बीच पद के अनुसार तय की गई है। वहीं,आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो सबसे पहले आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा भी ली जा सकती है। इसके बाद इंटरव्यू या HR राउंड होगा, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।