Delhi Jobs 2026: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने IPHL भर्ती 2026 का नोटिस जारी किया है। यह भर्ती आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत की जा रही है। जिसमें लैब टेक्नीशियन, पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट जैसे पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार dshm.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद IPHL Recruitment 2026 Online Registration लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 116 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें पैथोलॉजिस्ट के 4, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 5, बायोकेमिस्ट के 7 और लैब टेक्नीशियन के 100 पद शामिल हैं। ये सभी भर्तियां संविदा के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti 2026: सीएम योगी का युवाओं को बड़ा तोहफा, यूपी पुलिस में 81,000 पदों पर होगी बंपर भर्ती
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। वहीं, टेक्नीशियन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात की जाए तो पैथोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को 85,050 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा। माइक्रोबायोलॉजिस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000 से 85,050 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं, टेक्नीशियन के लिए वेतन 30,240 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है।