Bypoll Results 2026 India : तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर भी सबकी नजरें लगी हैं। यहां अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रदर्शन को अहम माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में दोनों सीटों पर मुकाबला अलग-अलग दिशा में जाता दिखाई दिया। इन नतीजों से पता चलेगा कि विधानसभा चुनाव के बाद विजय की पार्टी को जनता का कितना समर्थन मिल रहा है। साथ ही, अन्नाद्रमुक और द्रमुक के लिए भी ये नतीजे काफी अहम हैं।
पुडुचेरी और असम में भी दिलचस्प मुकाबला
पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद ने मजबूत बढ़त बनाई। वहीं असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवाशीष शर्मा और कांग्रेस की शिवामणि बोरा के बीच मुकाबला चर्चा में है। इस सीट पर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल की मौजूदगी ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। इन दोनों सीटों के नतीजे भी संबंधित दलों के लिए काफी मायने रखते हैं।
इसे भी पढ़ें : नाना पाटेकर की एक नसीहत आज भी याद करते हैं बासित अली, निधन की खबर सुनकर छलका दर्द
नतीजों से साफ होगी जनता के मूड की तस्वीर
इन छह सीटों के उपचुनाव केवल विधायकों और सांसदों को चुनने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों की स्थिति का भी अंदाजा लगेगा। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का प्रदर्शन और असम में नगांव का मुकाबला खास चर्चा में है। हालांकि, शुरुआती रुझानों को अंतिम नतीजा नहीं माना जा सकता। मतगणना पूरी होने और चुनाव आयोग की ओर से अंतिम नतीजे घोषित किए जाने के बाद ही जीत-हार की पूरी तस्वीर साफ होगी।