Captain Smit Machhar UAE Airlift : भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर को सऊदी अरब के अस्पताल से UAE एयरलिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भी उनकी हालत स्थिर होने की जानकारी दी है।
परिवार से मिले भारतीय राजदूत
UAE में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और कॉन्सल जनरल डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन स्मित माछर के परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिवार को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। भारतीय दूतावास लगातार UAE प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है।
गुजरात सरकार देगी विशेष सम्मान
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मित माछर ने अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से गुजरात और देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।
ये भी पढ़ें : 5 किलो गैस सिलेंडर पर भी सब्सिडी, उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी राहत
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने की प्रशंसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित माछर की तारीफ करते हुए कहा कि उनका साहस पूरे देश को गौरवान्वित करता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी उनकी बहादुरी को प्रेरणादायक बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
घटना की जांच के आदेश
UAE के अटॉर्नी जनरल ने फ्लाई दुबई विमान से जुड़ी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना का किसी आतंकी गतिविधि से कोई संबंध था या नहीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
विपक्ष पर भी शुरू हुई सियासत
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि दुनिया कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की सराहना कर रही है, लेकिन विपक्ष की ओर से पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं आई। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सार्वजनिक रूप से उनकी प्रशंसा की है।