Car Mileage Tips: गर्मियों के मौसम में कार में AC चलाना मजबूरी बन जाता है, लेकिन अक्सर लोग इस डर से AC ऑन नहीं करते कि इससे गाड़ी का माइलेज कम हो जाएगा और पेट्रोल का खर्च बढ़ जाएगा। अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़िए। आप कुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर अपनी कार को ठंडा भी रख सकते हैं और और माइलेज पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
केबिन की गर्म हवा को बाहर निकालें
कार स्टार्ट करते ही तुरंत AC ऑन न करें। धूप में खड़ी कार के अंदर काफी गर्मी हो जाती है। पहले सभी खिड़कियां नीचे करें और एक-दो मिनट तक गाड़ी चलाएं ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाएं। इसके बाद जब आप AC चलाएंगे, तो केबिन जल्दी ठंडा होगा और इंजन पर दबाव कम पड़ेगा।
रीसर्क्युलेशन मोड का इस्तेमाल करें
AC ऑन करने के कुछ देर बाद बटन पैनल Recirculation मोड ऑन कर दें। यह बाहर की गर्म हवा खींचने के बजाय अंदर की ठंडी हवा को ही घुमाता रहता है। इससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और माइलेज बढ़ता है।
सही तापमान पर सेट करें AC
कई लोग AC को सीधे 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं, जिससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, AC को 24°C के आसपास रखना सबसे सही है। यह तापमान आरामदायक भी होता है और माइलेज पर भी ज्यादा असर नहीं डालता।
यह भी पढ़ें: Electric Scooter: भारत में लॉन्च हुई Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
समय पर कराएं सर्विसिंग
AC का एयर फिल्टर गंदा होने पर कूलिंग कम हो जाती है और इंजन पर लोड बढ़ता है। समय-समय पर AC की सर्विसिंग कराएं और गैस लेवल चेक कराते रहें। एक अच्छी कंडीशन वाला AC सिस्टम कम ऊर्जा में बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
AC फिल्टर की सफाई
अगर आपका AC फिल्टर गंदा है तो इससे कूलिंग कम होगी और इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। हर सर्विस पर या महीने में एक बार फिल्टर जरूर चेक करवाएं। साफ फिल्टर से हवा का बहाव बेहतर होता है और पेट्रोल की बचत होती है।