CAT 2026 Exam: देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों से MBA करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही रजिस्ट्रेशन से लेकर परीक्षा तक का पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CAT 2026 का पूरा शेड्यूल
आपको बता दें कि कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से सुबह 10 बजे से शुरू होगी और रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 तय की गई है। वहीं एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। रिजल्ट की बात करें, तो रिजल्ट जनवरी के पहले हफ्ते में घोषित किया जा सकता है।
किन-किन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन
बता दें कि कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) के जरिए उम्मीदवारों को देश के सभी 21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में एडमिशन मिलेगा। इसके अलावा FMS दिल्ली, SPJIMR, MDI गुरुग्राम, IITs और IIFT जैसे टॉप बिजनेस स्कूलों में भी CAT स्कोर के आधार पर ही एडमिशन दिया जाता है।
कब तक मान्य रहेगा स्कोर
CAT 2026 की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देश के करीब 170 शहरों में तीन अलग-अलग सेशन में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा।
यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 800 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
क्या चाहिए योग्यता
CAT 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंक या CGPA के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत नंबर या CGPA तय किया गया है। इस परीक्षा के लिए वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने CA, CS, ICWA (CMA) या FIAI जैसी प्रोफेशनल योग्यता पूरी कर ली है या लास्ट ईयर में हैं, वे भी पात्रता शर्तें पूरी करने पर CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन फीस की बात करें, तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2,700 रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। जबकि SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,350 तय किया गया है।