UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती दिल्ली सरकार (NCT) के शिक्षा विभाग में की जानी है। इस भर्ती के जरिए 800 से ज्यादा पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 828 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें वाइस प्रिसिंपल के लिए 704 पद और प्रिंसिपल के लिए कुल 124 पद आरक्षित किए गए हैं। प्रिंसिपल के कुल 124 पद में जनरल उम्मीदवारों के लिए 69 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 11 पद, ओबीसी के लिए 18 पद, एससी के लिए 16 पद और एसटी के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं, वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पद में जनरल के लिए 287, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 71 पद, ओबीसी के लिए कुल 189 पद, एससी के लिए कुल 103 पद और एसटी के लिए कुल 54 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु सीमा
प्रिंसिपल पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कुल 53 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
प्रिंसिपल भर्ती के लिए योग्यता
प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल/सीनियर सेकेंडरी स्कूल/ इंटरमीडिएट कॉलेज में बतौर वाइस प्रिंसिंपल या पीजीटी/टीजीटी टीचर के रूप में 10 साल की सेवा दी हो।
वाइस प्रिंसिपल के लिए योग्यता
वाइस प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री हासिल की हो और मास्टर्स की डिग्री भी पूरी कर चुके हों। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पद पर 2 साल या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पद पर 3 साल का अनुभव रखते हों।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
4. फिर जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।