CBSE Admit Card 2026 Class 10: सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। यह दूसरी परीक्षा उन छात्रोंके लिए एक बड़ा मौका है, जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं।
कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड
सीबीएसई के नियमों के अनुसार रेगुलर छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों की ओर से एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर प्रधानाचार्य के सिग्नेचर और स्कूल की मुहर लगना अनिवार्य है। इसके बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा। वहीं, प्राइवेट छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड
1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. Class X Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. स्कूल लॉगिन के जरिए विवरण दर्ज करें (स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड)
4. छात्रों की सूची में से संबंधित छात्र का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
5. एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें।
यह भी पढ़ें: CUET UG Admit Card 2026: एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
15 मई से परीक्षा
आपको बता दें कि कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होंगी, जो कि 21 मई तक चलेगी। बोर्ड ने साफ किया है कि सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
स्कूल आईडी और एडमिट कार्ड अनिवार्य
परीक्षा के दिन छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें अपना स्कूल आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह मना है।