CBSE Compartment Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस साल सीबीएसई की परीक्षा में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20% रहा है और इसके साथ ही इस साल कुल 163800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। ऐसे में जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए हैं। उनके लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित कराती है। सीबीएसई की ओर कंपार्टमेंट परीक्षा के तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा। कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा एक ही दिन में पूरी हो जाएगी। इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं, जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। इसके साथ ही वे छात्र भी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनकी एक या दो विषय में कंपार्टमेंट आई है।
इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 02 जून से शुरू किए जाएंगे। एलओसी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन से संबंधित सभी जानकारी जल्द ही बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: नीट यूजी पेपर लीक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NTA को भंग करने की उठी मांग
इतने छात्रों की आई कंपार्टमेंट
इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लगभग 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 15,07,109 छात्र पास हुए है और 1,63,800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई। वहीं, 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
क्या होती है कंपार्टमेंट परीक्षा
कंपार्टमेंट परीक्षा जिसे 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' भी कहते हैं। यह एक तरह ऐसी विशेष परीक्षा है, इसमें वे छात्र शामिल होते हैं, जो अपनी मुख्य बोर्ड परीक्षा के एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं या फिर एक या दो विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड जिन लोगों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखती है, वे छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यदि छात्र सभी विषयों में फेल है, तो वह कंपार्टमेंट के लिए पात्र नहीं होते उन्हें पूरी कक्षा दोहरानी पड़ती है।