.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D1f179cf7-6d8a-43e7-ac18-fdc739939179&w=3840&q=75)
Travel date in online: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ऑनलाइन बुक किए गए ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि बदलने की सुविधा जल्द मिलने वाली है। फिलहाल यह सुविधा केवल ऑफलाइन टिकट पर ही लागू होती है, लेकिन जल्द ही ऑनलाइन यात्रियों को भी यह लाभ मिलेगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्री ने आईआरसीटीसी और संबंधित एजेंसियों को इस नई सुविधा को अमली जामा पहनाने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद यात्रियों को टिकट रद्द कराने की झंझट से बचाना और यात्रा को आसान बनाना है।
नई सुविधा से यात्रियों को बड़ा फायदा
फिलहाल ऑनलाइन टिकट में यात्रा की तारीख बदलना संभव नहीं है, यात्रियों को टिकट कैंसिल कर नया टिकट बुक कराना पड़ता है। लेकिन आने वाले दिनों में यात्री अपनी यात्रा को रद्द किए बिना उसे री-शेड्यूल कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी यात्री ने दिल्ली से मुंबई का टिकट 10 अक्टूबर का बुक कराया है और अब वह 20 अक्टूबर को यात्रा करना चाहता है, तो वह उसी टिकट को नई तारीख पर बदल सकेगा। इससे यात्रियों को कैंसिलेशन चार्ज से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
यह भी देखेंः26/11 पर मोदी का कांग्रेस पर वार, अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुकी थी यूपीए सरकार, सेना को रोका गया
ऑफलाइन टिकट पर पहले से है यह व्यवस्था
अभी ऑफलाइन टिकट पर यह सुविधा पहले से उपलब्ध है, जिसमें यात्री 48 घंटे पहले टिकट सरेंडर कर यात्रा की तारीख आगे या पीछे कर सकते हैं। इसके लिए मामूली आरक्षण शुल्क या क्लर्क चार्ज देना होता है। हालांकि यह सुविधा तत्काल टिकट पर लागू नहीं होती। अब रेलवे इसी नियम को ऑनलाइन सिस्टम में भी लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। इससे लाखों ऑनलाइन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भारतीय रेलवे की सेवाएं और अधिक सुविधाजनक बनेंगी।