.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dade324b4-47a8-4de5-8415-3bfa63c9e07b&w=3840&q=75)
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों (26/11) के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुककर पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई नहीं की। मोदी ने पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया है कि सेना तैयार थी, लेकिन सरकार ने दूसरे देशों के दबाव में उसे रोक दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस की कमजोरी थी, जिसने आतंकवादियों का हौसला बढ़ाया और देश की सुरक्षा को कमजोर किया।
आज का भारत जवाब देना जानता है
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के लिए देश और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि “आज का भारत आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है।” मोदी ने अप्रैल में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” का हवाला देते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने मुरीदके और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर प्रहार कर दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने में विश्वास रखता है।
यहब भी देखेंःChirag Paswan: क्या अपने पिता की राह पर चल रहे हैं चिराग पासवान? बिहार की सियासत में फिर दिख रहा है 'किंगमेकर' का रंग
कांग्रेस पर सीधा निशाना
पी. चिदंबरम के बयान का नाम लिए बिना जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने 26/11 के बाद भारत को कमजोर दिखाया। उन्होंने पूछा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव में सेना को रोकने का फैसला आखिर किसने लिया। मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार ने दुनिया के दबाव में घुटने टेके, तब आतंकियों को संदेश गया कि भारत जवाब नहीं देगा। लेकिन आज की सरकार ऐसा भारत बना चुकी है जो जवाब भी देता है और दुश्मन को उसकी जमीन पर सबक भी सिखाता है।