Cheap and Best Mileage Bikes: महंगाई के इस दौर में भी अगर आपका बजट सीमित है, तो रोजर्मरा के लिए कम कीमत और बेहतरीन माइलेज देने वाली बाइक्स अब भी बाजार में मौजूद है। कई बाइक अभी भी आपको आसानी से 55 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगी, जो अच्छी माइलेज भी देती है और इनका मेंटेनेंस भी बेहद किफायती है। तो आइए जानते हैं कि कम बजट में आने वाली टॉप 3 बाइक्स कौन-कौन सी है।
Hero HF Deluxe
हीरो की ये बाइक बजट सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद ऑप्शन में से एक मानी जाती है। इस बाइक का बेहद कम मेंटेनेंस खर्च है। इसमें आपको 97.2cc की इंजन कैपिसिटी मिल जाती है। यह बाइक लगभग 65 kmpl का माइलेज देती है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 58,668 रुपये है। डेली ट्रेवल के लिए यह एक भरोसेमंद बाइक है।
यह भी पढ़ें: Honda New Launch: नए लुक और फीचर्स से लैस होकर आ रही Honda Elevate Facelift, जानें कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत
TVS Sport
शहर के ट्रैफिक और ग्रामीण इलाकों के लिए TVS Sport बेहद शानदार बाइक है। ये बाइक शानदार माइलेज और स्पोर्टी लुक के लिए जानी जाती है। इसमें 109.7 cc का इंजन दिया गया है। इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 10 लीटर है और कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 80 kmpl तक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 65,714 रुपये है।
Hero Splendor Plus
हीरो Splendor Plus देश में लंबे समय से सबसे ज्यादा बिकने वाली और लोकप्रिय बाइक में से एक है। इसमें 97.2cc का इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक लगभग 63 kmpl का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 77,123 रुपये है। इसमें i3S टेक्नोलॉजी दी गई है।