6 से 12 जुलाई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कई घरेलू रूट्स पर किफायती टिकट उपलब्ध हैं। दिल्ली से मुंबई के लिए सबसे सस्ता किराया अकासा एयर का 5,207 रुपये है। वहीं दिल्ली-हैदराबाद रूट पर इंडिगो की टिकट 6,630 रुपये से शुरू हो रही है। दिल्ली-कोलकाता के लिए इंडिगो 6,970 रुपये में सबसे सस्ता विकल्प दे रही है, जबकि दिल्ली-पुणे रूट पर इंडिगो की शुरुआती कीमत 7,690 रुपये है। समय और यात्रा की तारीख के अनुसार किराए में बदलाव संभव है।
बेंगलुरु और अहमदाबाद रूट पर भी अच्छे विकल्प
बेंगलुरु से मुंबई जाने वालों के लिए स्पाइसजेट 6,380 रुपये में सबसे सस्ता विकल्प है। बेंगलुरु-कोलकाता रूट पर अकासा एयर 8,562 रुपये में टिकट दे रही है। वहीं बेंगलुरु से दिल्ली के लिए अकासा एयर की शुरुआती कीमत 9,341 रुपये है। अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो की टिकट 5,070 रुपये से उपलब्ध है, जो इस रूट का सबसे सस्ता विकल्प माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : क्या Toll Plaza पर मिलता है मुफ्त Petrol-Diesel? NHAI ने बताया पूरा नियम
बुकिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ कम किराया देखकर टिकट बुक करना सही फैसला नहीं होता। टिकट खरीदने से पहले अलग-अलग एयरलाइंस और ट्रैवल वेबसाइटों पर किरायों की तुलना जरूर करें। यदि आपकी यात्रा की तारीख तय है तो पहले से बुकिंग करने पर बेहतर कीमत मिलने की संभावना रहती है। इसके अलावा बैगेज लिमिट, सीट चयन, कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग शुल्क जैसी शर्तों को भी ध्यान से पढ़ें, क्योंकि कई लो-फेयर टिकट में ये सुविधाएं शामिल नहीं होतीं।
सही तुलना से होगी अच्छी बचत
हवाई यात्रा का खर्च कम करने के लिए टिकट बुक करने से पहले समय, किराया और सुविधाओं की तुलना करना जरूरी है। कई बार कुछ घंटों के समय अंतर या अलग एयरलाइन चुनने से हजारों रुपये तक की बचत हो सकती है। यात्रा से पहले अंतिम भुगतान करने से पहले सभी शुल्क और नियमों की जांच जरूर करें, ताकि बाद में किसी अतिरिक्त खर्च या परेशानी का सामना न करना पड़े।