Saturday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई चरक फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को बढ़ोतरी देखी गई। तो वहीं विवादों के बाद रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी 2' अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है, बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज और पुरानी फिल्में संघर्ष करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
चरक
चरक - फेयर ऑफ फेथ' शीलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित एक हिंदी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जो ग्रामीण भारत में 'चरक पूजा' के प्राचीन, दर्दनाक अनुष्ठानों के पीछे छिपे अंधविश्वास और आस्था के काले पक्ष को उजागर करती है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 25 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'द केरल स्टोरी 2'
'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये था। इसका टोटल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में अदिती भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते 'द केरल स्टोरी 2' का सफर, जानें हिट हुई या फ्लॉप?
अस्सी
तापसी पन्नू की इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब सिमटती जा रही है और इसका दैनिक कलेक्शन लाखों में रह गया है। सोलहवें दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसकी कमाई 30 लाख रुपये रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म अब अपने सफर के आखिरी पड़ाव पर है। इस फिल्म ने 23वें दिन 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 69.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 फिल्म ने शनिवार को 20 लाख की कमाई की। फिल्म ने इंडिया में नेट 50.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 74.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।