CG Board 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की ओर से दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2:30 बजे जारी कर दिया गया है। बेसब्री से परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी है, वह छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही छात्र डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'शैक्षणिक परीक्षा 2026' के तहत 'हाईस्कूल (10th) परीक्षा परिणाम' या 'हायर सेकेंडरी (12th) परीक्षा परिणाम' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना Roll Number दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड भरें।
4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
डिजिलॉकर पर ऐसे करें चेक
1. सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. अगर पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें। नया यूजर होने पर आधार/मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
3. लॉगिन के बाद “Education” या “Issued Documents” सेक्शन खोलें।
4. यहां छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) को चुनें।
5. अब अपना रोल नंबर / परीक्षा वर्ष (2026) जैसी जानकारी भरें।
6. सबमिट करते ही आपकी 12वीं की डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
कक्षा 12 का रिजल्ट एसएमएस से कैसे देखें
SMS के जरिए CGBSE के नतीजे देखने के लिए, CG12 (कक्षा 12 के लिए) टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। आपको अपने विषय-वार अंक और पास होने की स्थिति SMS के ज़रिए मिल जाएगी। यह सेवा वेबसाइट पर धीमे ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए बहुत अच्छी है।
यह भी पढ़ें: Digital India 2.0 का रोडमैप तैयार, इलाज से लोन तक सब होगा आसान
पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक छात्रों को परीक्षा में न्यूनतन 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जो छात्र दो विषयों से ज्यादा विषय में फेल होंगे। उन्हें अगले वर्ष यह परीक्षा दोबारा देनी होगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा कब हुई थी
छत्तीसगढ़ बोर्ड ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच किया गया था। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच किया गया था।
5 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल
बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।