छत्तीसगढ़ के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ये हादसा जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गांव में हुआ है, जहां एक SUV कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुकली गांव के करीब देर रात ट्रक और एक गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई.
एसयूवी और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत
वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों के बाहर निकालने के काम शुरू कर दिया. इस हादसे में पांच लोगों के मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.
ये भी पढ़ें : PersonalLoan लेते समय लोग करते हैं ये 3 बड़ी गलतियां, बाद में फंस जाते हैं कर्ज के जाल में
बारात में शामिल होकर वापस लौटते समय हादसा
पुलिस के अनुसार जिले के नवागढ़ में रहने वाले कुछ ग्रामीण एसयूवी कार से दूसरे गांव में बारात में शामिल होने गए थे. बारात में शामिल होने के बाद जब ये सभी वापस अपने गांव नवागढ़ लौट रहे थे, तब सुकली गांव के करीब उनकी गाड़ी की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. मृतकों में विश्वनाथ देवांगन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) शामिल हैं. पुलिस ने घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है.
इस घटना की ख़बर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस एक्सीडेंट को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं ये हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही हैं. फिलहाल पुलिस ने ट्रक के जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.