School Holiday: उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में आज से शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। यह अवकाश 31 दिसंबर से होते थे। लेकिन सीएम के आदेश के बाद अवकाश 29 से ही शुरू हो गए। यानि की 2 दिन पहली से ही बच्चों की मौज हो गई है। हालांकि, कुछ जिलों ने इस दौरान शिक्षकों को बुलाने का आदेश दिया गया था, लेकिन निदेशालय की सख्ती के बाद उन्हें अपना आदेश संशोधित करना पड़ा।
स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे
बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में ठंड की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक की जाती थी, लेकिन इस बार भीषण शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 29 दिसंबर से एक जनवरी तक 12वीं तक के विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। इस तरह विद्यालयों में दो दिन पहले ही जाड़े की छुट्टियां हो गई हैं। अब सीधे स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे।
यह भी पढ़ें: UPSC CDS OTA Result 2025: यूपीएससी ने सीडीएस-1 ओटीए का फाइनल रिजल्ट किया जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
शिक्षकों को भी नहीं जाना होगा स्कूल
वहीं, अमेठी, प्रतापगढ़ जैसे कुछ जिलों में छुट्टियों में ही शिक्षकों को बुलाने का आदेश दिया गया था, लेकिन मामला बेसिक शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में आने के बाद कड़े निर्देश जारी की गए और उन्हें आदेश संसोधित करना पड़ा। जिसके चलते शिक्षकों को भी राहत मिल गई। अब बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए सीधे 15 जनवरी से स्कूल खोले जाएंगे।
ठंड और कोहरे का कहर जारी
प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई तो वहीं कई अन्य जिलों में भी 100 मीटर से कम दृश्यता रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं।