UPSC CDS OTA Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा (CDS-I) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। UPSC CDS-1 2025 एग्जाम में आर्या उमेश ने टॉप किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “Final Result: Combined Defence Services Examination (I), 2025 (OTA)” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. इस लिस्ट में रोल नंबर और नाम दोनों शामिल हैं। आप Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Changes in 2026 For School-College: AI की पढ़ाई, दो बार बोर्ड एग्जाम; साल 2026 में एजुकेशन सेक्टर में होंगे ये बदलाव
इतने कैंडिडेट्स हुए सफल
आपको बता दें कि इस बार के CDS-I रिजल्ट में 535 कैंडिडेट्स को सफलता मिली है, जिसमें से 473 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी अभ्यर्थी भारतीय सेना के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) के अलग-अलग कोर्स में प्रवेश के लिए चुने गए हैं। यह चयन 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) कोर्स और 37वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (महिला, नॉन-टेक्निकल) कोर्स के लिए किया गया है।
सफल टॉप 10 कैंडिडेट्स
1. आर्या उमेश धर्मत्ती
2. चिराग गौर
3. पवन सत्याल
4. एल ललित अदित्यान
5. लोचन चंगप्पा एमसी
6. अभिनव सिंह
7. अभिलाष तपन सिंह
8. आयुष जैन
9. सत्य प्रकाश तिवारी
10. गौरव आर चंद्रन