EMRS Exam City Slip 2026: राष्ट्रीय शिक्षा समिति (NESTS) की ओर से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में टीचिंग एंव नॉन टीचिंग टियर 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
STEP 4. आपका एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जाएगा
बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी पहले से देना है, ताकि वे समय पर अपनी यात्रा की व्यवस्था कर सकें।
यह भी पढ़ें: IBPS Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
एनईएसटीएस की ओर से टीचिंग एंव नॉन टीचिंग टियर-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22, 23, 24 और 25 मार्च, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में वे ही उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने टियर 1 परीक्षा पास की है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7267 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
वहीं, एडमिट कार्ड की बात करें, तो टीचिंग एंव नॉन टीचिंग टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन से 2-3 पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को अवश्य संभालकर रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।