IBPS Clerk Mains Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कटऑफ भी जारी
आपको बता दें कि चयन बोर्ड ने रिजल्ट के साथ स्टेट वाइज और कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, उन्हें उनकी मेरिट और पसंद के आधार पर किसी एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में अस्थायी रूप से नियुक्ति (प्रोविजनल अलॉटमेंट) दी जाएगी। इसके बाद संबंधित बैंक दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराएगा।
यह भी पढ़ें: KVS NVS Result 2026: केवीएस एनवीएस टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
कितनी मिलेगी सैलरी
आईबीपीएस क्लर्क की सैलरी ₹24,050 प्रति माह (बेसिक सैलरी) से शुरू होती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), विशेष भत्ता और परिवहन भत्ता जैसे भत्तों को मिलाकर, हाथ में आने वाला वेतन आमतौर पर ₹39,000 से ₹43,000 प्रति माह के बीच होता है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर और 2 दिसंबर को किया गया था। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 15701 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और उसका प्रिंट-आउट भी निकाल लें, क्योंकि आगे की भर्ती प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।