CJP Protest Permission Denied: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसके लिए सीजेपी को अनुमति नहीं दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर आवेदन बहुत कम समय पहले दिया गया, जबकि नियम के अनुसार कम से कम 10 दिन पहले पुलिस को सूचना देना जरूरी है।
नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई
पुलिस ने भी कहा कि पहले जब सीजेपी को अनुमति दी गई थी, तब उसने नियमों का उल्लंघन किया था। बता दें कि नई दिल्ली के एरिया में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है और इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान है।
क्या है पूरा मामला
असल में कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य सौरव दास ने अपने धरने को लेकर पुलिस को 7 अक्टूबर को आवेदन दिया था और बताया था कि 10 अक्टूबर को हमारा धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। यानी प्रदर्शन के केवल 3 दिन पहले ही पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस का कहना है कि यह पत्र उन्हें बहुत कम समय पहले दिया गया जो समय सीमा के भीतर नहीं था।
10 दिन पहले मांगनी पड़ती है अनुमति
मौजूदा नियमों के अनुसार प्रदर्शन से कम से कम 10 दिन पहले पुलिस से अनुमति मांगनी पड़ती है। पुलिस ने कहा कि सूचना तय प्रक्रिया और दिशा निर्देशों के अनरूप नहीं है। इसी कारण जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।
सीजेपी पर पहले भी नियम उल्लंघन का लगा आरोप
पुलिस ने आरोप लगाया कि सीजेपी को पहले भी प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन उन्होंने कानूनी निर्देशों और दी गई अंडरटेकिंग का पालन नहीं किया था। इस अंडरटेकिंग का मतलब था कि जो भी कानूनी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका सही तरीके से पालन करना अनिवार्य है। पुलिस ने कहा कि यह भी एक वजह है कि सीजेपी को इस बार अनुमति नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC के 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू, टाइपिंग टेस्ट को लेकर हुआ बड़ा बदलाव; जानें योग्यता
नई दिल्ली इलाके में पुलिस ने क्या-क्या लगाई हैं पाबंदियां
बता दें कि नई दिल्ली इलाके में पुलिस के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीनएसएस की धारा 163 लागू की गई है। इसके अनुसार सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एहतियाती पाबंदियां लगाई गई हैं।
सीजेपी को धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई
पुलिस का सख्त निर्देश के कि जो भी कानून व्यवस्था का पालन नहीं करेगा उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तो कोर्ट के आदेश अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। मौजूदा हालातों को देखते हुए और नियमों का ठीक से पालन न करने के कारण सीजेपी को धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।