CBSE Board Exam Date Sheet 2026-27: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल कभी भी जारी हो सकता है। लाखों छात्र डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर डेटशीट जारी की जाएगी। कैंडिडेट डेट शीट पीडीएफ के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से डेटशीट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
डेटशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका
1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद Latest @CBSE' सेक्शन में जाएं।
3. वहां आपको Class 10th और Class 12th Date Sheet के अलग-अलग लिंक पर क्लिक करें।
4. पीडीएफ फार्मेंट में टाइम टेबल आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा कब से शुरू हो सकती है
पिछले साल 17 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुई थीं, लेकिन इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव या अन्य प्रशासनिक कारणों के चलते एग्जाम पिछले साल के मुकाबले एक हफ्ता पहले आयोजित किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में JEE-NEET के लिए छात्रों को मिल रही फ्री कोचिंग, जानिए कौन और कैसे कर सकता है आवेदन
फर्जी सर्कुलर से सावधान
डेटशीट जारी होने से ठीक पहले साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं, जो आपके डेटा को चुरा सकते हैं. ऐसे में बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें. डेटशीट के नाम पर किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें।
एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी?
डेटशीट जारी होने के बाद जनवरी के आखिर तक एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं. इसमें रोल नंबर के साथ परीक्षा केंद्र की जानकारी भी होगी। इसके लिए सीबीएसई की तरफ से अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।