NEET UG 2026: नीट 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर में चलने वाले मशहूर 'आरसीसी (RCC) कोचिंग इंस्टीट्यूट' के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की जांच में इस मामले को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
10 दिन पहले ही आ गया था पेपर
सीबीआई की जांच में सबसे बड़ा सनसनीखेज सच सामने आया वो यह है कि शिवराज मोटेगांवकर नीट का पेपर लीक करने वाले और उसे बाजार में घुमाने वाले एक बेहद शातिर और संगठित गैंग का सक्रिय सदस्य है। मोटेगांवकर ने बाकी आरोपियों के साथ मिलाकर साजिश रची थी और परीक्षा होने से 10 दिन पहले यानी 23 अप्रैल 2026 को ही आरोपियों के पास असली पेपर और उसके जवाब आ चुके थे।
NTA अधिकारियों के साथ साठगांठ
सीबीआई ने अरेस्ट मेमो में साफ लिखा है कि शिवराज मोटेगांवकर ने यह पेपर लीक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ही कुछ अंदरूनी अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से किया गया था।
कोचिंग मालिक के मोबाइल से मिले सबूत
बता दें, 14 मई तो जब सीबीआई की टीम ने लातूर के शिवाजी नगर स्थित शिवराज के आलीशान ठिकाने पर छापा मारा, तो वहां सीधा सबूत हाथ लगा। शिवराज मोटेगांवकर के निजी मोबाइल फोन के अंदर नीट 2026 के लीक हुए प्रश्नपत्र मौजूद थे, जिसे सीबीआई ने जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Summer Vacation 2026: इस बार पहले जैसी लंबी नहीं होंगी गर्मी की छुट्टियां! 21 जून से खुल जाएंगे स्कूल
हाथ से लिखकर बाटे गए पर्चे
सीबीआई की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पेपर पाने के बाद मोटेगांवकर और उसके सिंडिकेट ने लीक प्रश्न और आंसर की कॉपियां विवेक पाटिल समेत कई रसूखदार लोगों और अभ्यर्थियों को मोटी रकम के बदले बांटी थीं। आरोपी पूछताछ में उन लोगों के नाम छुपाने की कोशिश कर रहा है। जिन्हें उसने हाथ से लिखी हुई लीक कॉपियां सप्लाई की थीं।
सबूत मिटाने के लिए जलाए पेपर
कोचिंग संचालक ने पकड़े जाने के डर से परीक्षा खत्म होते ही अपने पास मौजूद लीक पेपरों की कॉपियों को जलाकर नष्ट कर दिया था। लेकिन मोबाइल में मौजूद डिजिटल सबूतों को मिटाना भूल गया, जो अब उसका भंडाफोड़ कर दिया।
कड़े कानून के तहत होगी कार्रवाई
आपको बता दें कि सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ 'लोक परीक्षा अधिनियम 2024', भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी जेल में है और मामले की आगे की जांच जारी है।