SECL Apprentice 2026: भारत सरकारी की मिनी रत्न कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 1600 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए छात्रों को पहले NATS 2.0 पोर्टल पर जाकर पहले पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अन्य डिटेल भरकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर लें। फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री करने वाले युवा अप्लाई कर सकते हैं या फिर 10वीं के बाद 3 साल का डिप्लोमा किया है। वहीं, जिन युवाओं ने 12वीं के बाद 2 साल का डिप्लोमा किया है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NHIDCL Vacancy: नेशनल हाईवे में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, 45 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इस भर्ती में चयनित होने पर अभ्यर्थियों को पदानुसार अलग अलग स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 10,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेश के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।