NHIDCL Vacancy: नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले NHIDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 37 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, टेक्निकल, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, लीगल और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के पद शामिल हैं, इसके अलावा हर डिपार्टमेंट में एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट और कंसल्टेंट के पद दिए गए हैं।
आयु सीमा
NHIDCL भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है। एसोसिएट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है और सीनियर एसोसिएट के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं कंसल्टेंट के पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा। अंत में पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।