CTET Correction Window: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सितंबर 2026 के आवेकदों के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 7 सितंबर से 10 सितंबर तक खुली रहेगी। 10 सितंबर के बाद फॉर्म में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
किसे मिलेगा मौका
सीटीईटी करेक्शन विंडो का फायदा उनको मिलेगा, जिन उम्मीदवारों ने 25 अगस्त से 1 सितंबर के बीच हाल ही में खुले पोर्टल पर नया फॉर्म भरा था। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने पहले 11 मई से 10 जून 2026 के बीच सीटीईटी के लिए आवेदन किया था, वह भी निर्धारित करेक्शन अवधि में अपने फॉम की जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला पोर्टल
आपको बता दें कि योग्य उम्मीदवारों और शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सीबीएसई ने अगस्त में आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। पहले स्टेट 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 में से 10 जून तक चली थी इसके बाद बोर्ड ने 25 अगस्त को आवेदन पोर्टल फिर खोल और उम्मीदवार को 1 सितंबर तक आवेदन का मौका दिया। वहीं अब यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद करेक्शन का मौका दिया जा रहा है।
जल्द जारी होगी परीक्षा की नई तारीख
बता दें कि सीटीईटी की 22वीं परीक्षा पहले 6 सितंबर को तय की गई थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। सीबीएसई ने भी सीटीईटी 2026 की नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की है। बोर्ड ने संकेत दिया है कि आवेदन और करेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की नई तारीख जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NHPC Internship 2026: सरकारी कंपनी में पेड इंटर्नशिप का मौका: हर महीने मिलेंगे 11,000 रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई
ऐसे करें फॉर्म में सुधार
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद एक्टिविटी सेक्शन में "CTET SEP 2026 Correction Window" लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
4. जरूरत के अनुसार जानकारियों में सुधार करें।
5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।