CRPF Constable Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 9,195 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 यानि की आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9,195 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,096 पद, महिला उम्मीदवारों के लिए 79 पद और पायनियर विंग के 20 पद शामिल है। इन पदों में कई प्रकार के ट्रेड शामिल हैं जैसे ड्राइवर, रसोइया (Cook), बढ़ई (Carpenter), दर्जी (Tailor), नाई (Barber), धोबी (Washerman), सफाई कर्मचारी (Safai Karamchari) और अन्य तकनीकी पद शामिल है।
यह भी पढ़ें: JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 90 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे कर सकेंगे आवेदन
क्या चाहिए योग्यता
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है और कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है। वहीं, कुछ तकनीकी या ट्रेड से जुड़े पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट या संबंधित एक्सपीरियंस भी मांगा जा सकता है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो ड्राइवर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।