JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 90 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 मई तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
नेफ्रोलॉजी विभाग- 10
कार्डियोलॉजी विभाग -10
न्यूरोलॉजी विभाग- 10
ऑन्कोलॉजी (मेडिकल) विभाग- 10
ऑन्कोलॉजी (सर्जिकल) विभाग - 10
यूरोलॉजी विभाग-4
कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी विभाग एवं प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी -4
बर्न यूनिट विभाग 4
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सर्जिकल) विभाग - 8
न्यूरोसर्जरी विभाग - 20
यह भी पढ़ें: BTSC Recruitment 2026: बीटीएससी में पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
1. सबसे पहले जेपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
कैसे होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग, मेडिकल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें15,600 से 39,100 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।