CRPF Bharti 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए कुल 9195 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9,175 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिनमें पुरुषों के लिए 9,096 और महिलाओं के लिए 79 पद शामिल हैं। ये रिक्तियां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर भरी जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (21,700 रुपये - 69,100 रुपये) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
क्या चाहिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ खास पदों जैसे ड्राइवर और मैकेनिक के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या अनुभव भी मांगा गया है। अन्य ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवार को अपने काम में दक्ष होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: IFFCO Recruitment 2026: IFFCO में ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए। वहीं बाकी सभी पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, इस भर्ती के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, सभी महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।