IFFCO Recruitment 2026: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) की ओर से ट्रेनी (अकाउंट्स) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aavedan.iffco.coop/iffcorecruitment/ पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही CA (Intermediate) पास किया हो। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में आबकारी कांस्टेबल के 722 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले CBT परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंत में मेडिकल परीक्षण के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पहले 1 वर्ष ट्रेनिंग के दौरान 48000 रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड दिया जायेगा। ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद पे स्केल 40000-75000 रुपये (12 लाख CTC प्रतिवर्ष) स्टाइपेंड मिलेगा। नियुक्ति की अवधि 3 वर्ष के लिए होगी।