CSIR IMMT Recruitment 2026: CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ़ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSIR IMMT की आधिकारिक वेबसाइट immt.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अप्रैल 2026 तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट immt.res.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वांछनीय योग्यता इंटरमीडिएट (कक्षा 12 उत्तीर्ण) है।
यह भी पढ़ें: IDBI Bank Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिनका जन्म 22-04-2001 से पहले और 21-04-2008 के बाद न हुआ हो, वे ही लोग आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिलाओं / SC / ST /PwBD / पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लोगों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।