CSIR UGC NET June 2026 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CSIR UGC NET June 2026 Result की घोषणा कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in विजिट करें।
2. इसके बाद Result and Rank of the Joint CSIR-UGC NET June 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कितने लोग परीक्षा में हुए शामिल
आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,50,057 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। यानि 80 प्रतिशत लोगों ने परीक्षा दी थी। इस बार 1,11,274 महिला उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें से 90,380 परीक्षा में शामिल हुई। वहीं पुरुष उम्मीदवारों में 76,463 ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 59,675 परीक्षा में शामिल हुए थे। महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरूष उम्मीदवारों से काफी ज्यादा रही।
यह भी पढ़ें: UKPSC PCS Recruitment 2026: उत्तराखंड पीसीएस के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1.77 लाख तक, जानें योग्यता
कब हुई थी परीक्षा
एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में करवाई गई थी। यह परीक्षा देशबर के 224 शहरों में करवाई गई थी। इस परीक्षा का आयोजन पांच अलग-अलग विषयों में किया गया था, जिसमें साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज, अर्थ एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज और मैथमेटिकल साइंसेज शामिल है।