.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D80cbe2e7-11c6-4cea-9c36-ba7007ed0cbe&w=3840&q=75)
video of 10 rupees: गर्मी के दिनों में खीरा सबसे ज्यादा खाया जाने वाला सब्ज़ी-सलाद है, जो शरीर को हाइड्रेट और ठंडक पहुंचाने का काम करता है। लेकिन सोचिए, अगर खीरे के छिलके भी बिकने लगें तो? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे ठेले पर खीरे के छिलके बेचते नज़र आ रहे हैं। उनके सामने टोकरे में ढेर सारे हरे-हरे छिलके रखे हैं और वह इन्हें 10 रुपये किलो के हिसाब से बेच रहे हैं।
छिलके पर भी मसाला लगाकर परोसा
वीडियो में दिखता है कि जब एक युवक ने बुजुर्ग से पूछा – “दादा, खीरे के छिलके कितने रुपये किलो?” तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया – “10 रुपये किलो।” इतना ही नहीं, वह छिलकों को अखबार के टुकड़े में रखकर उस पर नमक और मसाला छिड़क कर ग्राहक को परोसते भी दिखाई देते हैं। जब युवक ने हैरानी जताते हुए पूछा कि “खीरे के छिलके कौन खा रहा है?” तो बुजुर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा – “आदमी खा रहे हैं।” यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @hemant_kumanr_9 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 25 हज़ार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
यह भी देखेंःB. Sudarshan Reddy: बी. सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, NDA के सीपी राधाकृष्णन से होगा सीधा मुकाबला
लोगों की प्रतिक्रियाएँ और मज़ाक
वीडियो पर लोगों ने खूब मजेदार प्रतिक्रियाएँ दी हैं। किसी ने लिखा – “जानवरों का हक भी खा गए।” तो किसी ने कहा – “कुछ बेजुबान जानवरों के लिए भी छोड़ दो।” एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा – “अब हम चीन से भी आगे निकल गए हैं।” लोगों के कमेंट्स और शेयर के चलते यह वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है। देखने वालों के लिए यह नजारा भले ही मजाकिया हो, लेकिन इसने यह जरूर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर अनोखी चीजें कैसे लोगों की जिज्ञासा और चर्चा का विषय बन जाती हैं।