Preity Zinta Angry on Paparazzi: बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' और पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। पहली, IPL 2026 में उनकी टीम का शानदार प्रदर्शन और दूसरी, पैपराजी कल्चर को लेकर उनका कड़ा रुख। हाल ही में एक्ट्रेस ने पैपराजी और फैंस के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पैपराजी और कुछ फैंस के व्यवहार पर चिंता जताई।
सोशल मीडिया पर रखा इंटरैक्टिव सेशन
बता दें कि प्रीति जिंटा ने 27 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक इंटरैक्टिव सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों के बारे में औऱ पैपराजी के दखलअंदाजी के बारे में खुलकर बात की। वहीं इस इंटरैक्टशन के दौरान एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा कि उनके लिए शोहरत, प्राइवेसी और मन की शांती में से उन्हें सबसे ज्यादा क्या कुर्बान करना पड़ा? इस पर एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया आइए देखते हैं..
लोगों के साथ एक बाउंड्री बनाना भी जरूरी
एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा,'मैंने इसे कभी कुर्बानी की तरह नहीं देखा, मैंने चीजों को वैसे ही अपनाना सीख लिया है जैसी वो हैं। मैं एक बहुत ही प्राइवेट पर्सनल हूं, इसलिए अब मेरी जिंदगी एक बड़े बैलेंसिंग एक्ट की तरह हो गई है। मुझे अपने फैंस से बात करना और उनके साथ फोटो खिंचवाना अच्छा लगता है। लेकिन मीडिया और लोगों के साथ एक बाउंड्री बनाना भी जरूरी है।'
यह बी पढ़ें: Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तांडव; 'बाहुबली 2' को पछाड़कर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म
बार-बार प्राइवेसी की अपील की
प्रीति जिंटा ने बताया कि,' मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि लोग या मीडिया मेरे बच्चों की फोटो खींचें। ये मेरे लिए नॉन-नेगोशिएबल है। प्रीति ने खुलासा किया कि कई बार फोटोग्राफर्स उनके बच्चों (जय और जिया) के चेहरे पर कैमरा लगा देते हैं, जबकि उन्होंने बार-बार प्राइवेसी की अपील की है।
बिना पूछे फोटो खींचते हैं
एक्ट्रेस ने आगे कहा,'मुझे बुरा लगता है जब लोग बिना पूछे फोटो खींचते हैं। अगर कोई तमीज से पूछे, तो मैं हमेशा ही कहती हूं, बशर्ते मैं फ्लाइट पकड़ने की जल्दी में न हूं या किसी मंदिर में न हूं। उन्होंने आगे कहा कि आगे कहा,'मुझे ये बिल्कल पसंद नहीं है कि पैपराजी मेरा पीछा करें ये अचानक कहीं से भी मेरे सामने आकर कूद पड़ें, कभी-कभी तो ये बहुत डरावना लगता है। ये सब मुझे बेचैन कर देता है।
मैं भी इंसान हूं और मुझे भी शांति चाहिए
प्रीति जिंटा ने कहा कि मैं जानती हूं कि आजकल के बहुत से एक्टर्स खुद पैपराजी को बुलाते हैं ताकि, वो खबरों में बने रहें। उन्होंने आगे कहा,'इवेंट्स पर उन्हें पैपराजी से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि वो अपना काम कर रहे होते हैं। लेकिन जिम के बाहर या घर के पास छिपकर फोटों खींचना हद पार कर देना है। आखिर मैं भी इंसान हूं और मुझे भी शांति चाहिए।'
क्रिकेट के मैदान पर 'क्वीन' का जलवा
बता दें कि प्रीति का पूरा ध्यान फिलहाल IPL 2026 पर है। पंजाब किंग्स इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है, और प्रीति को हर मैच में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन और खिलाड़ियों के साथ उनकी बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है।