
दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है. जिसके तहत 1 नवंबर से दिल्ली के अंदर बाहर से रजिस्टर्ड वे गाड़ियां नहीं आ सकेंगी, जो कि BS-6 इंजन की नहीं हैं. इसके अनुसार दिल्ली में केवल उन्हीं गाड़ियों का प्रवेश मिलेगा जो कि BA-6 की हैं, या CNG, LNG और EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) हैं. विभाग द्वारा ये नियम प्रदूषण को नियंत्रित करने के मकसद से लागू किया जा रहा है.
कॉमर्शियल वाहनों को 31 अक्टूबर 2026 तक की छूट
इसके अलावा कॉमर्शियल वाहन, जिनमें भारत स्टेज 4 (BS-4) इंजन लगा हुआ है. ऐसी गाड़ियों को दिल्ली में 31 अक्टूबर 2026 तक एंट्री करने ती छूट दी गई है. यह छूट केवल BS-4 कॉमर्शियल वाहनों के लिए है, ना कि निजी वाहनों के लिए. अब से दिल्ली में रजिस्टर्ड कॉमर्शियल गाड़ियां ही दिल्ली में चल सकती हैं.
एजेंसी के अनुसार वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देश के अनुपालन में 1 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाहर रजिस्टर्ड और BS-VI मानकों का पालन न करने वाले सभी कॉमर्शियल मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी. ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि BS-VI अनुपालक वाहन सख्त उत्सर्जन मानकों को पूरा करते हैं, जो कि प्रदूषण को कम करने में अहम योगदान देता है.
दिल्ली के प्रदूषण की समस्याओं के बीच 17 अक्टूबर को CAQM की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में 1 नवंबर से प्रदूषण फैलाने वाले कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर व्यापक प्रतिबंध लगाने को लेकर मंजूरी दे दी गई थी. ट्रांसपोर्ट विभाग के नोटिस में संक्रमणकालीन उपाय के रूप में BS-IV कॉमर्शियल मालवाहक वाहनों को 31 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दी है.
इन कॉमर्शियल वाहनों को दी गई छूट
इसके साथ ही दिल्ली में रजिस्टर्ड कॉमर्शियल मालवाहक वाहनों, BS-VI अनुपालक डीजल वाहनों, 31 अक्टूबर 2026 तक BS-IV अनुपालक डीजल वाहनों, या CNG, LNG या बिजली से चलने वाले वाहनों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं होगी. इस नोटिस में ये भी जोड़ा गया है कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के विभिन्न चरणों के तहत कॉमर्शियल मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लागू होते रहेंगे, जब भी कोई विशेष चरण लागू रहेगा.
इसे भी पढ़ें : Australia में Surya Kumar Yadav के ऊपर सवालों की बारिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया इन बातों का जवाब !
ट्रांसपोर्टरों को मिल गया एक साल का समय
वहीं ट्रांसपोर्टरों को उम्मीद थी कि सरकार दिल्ली में BS-IV अनुपालक वाहनों के प्रवेश पर छूट को बढ़ा सकती है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के भीम वाधवा ने कहा कि अब उनके पास एक साल का समय है, जिसके दौरान BS-IV अनुपालक वाहनों को प्रवेश की अनुमति रहेगी. ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के राजेंद्र कपूर ने कहा कि अगली कार्रवाई को लेकर चर्चा के लिए वे बैठक करेंगे.
आपको बता दें कि दिल्ली में एक्यूआई के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद वाहनों से जुड़ा ये फैसला लिया गया है.