अगर आप सावन के दौरान दिल्ली से वाराणसी (बनारस) जाकर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कुछ निजी बस ऑपरेटर सिर्फ ₹499 में दिल्ली से बनारस तक यात्रा का विकल्प दे रहे हैं। समय रहते टिकट बुक करने पर कम किराए में सीट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।
कब और कितने में मिल रही है टिकट?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार 7 और 8 अगस्त की यात्रा के लिए गोला बस सर्विस और लक्ष्मी हॉलिडेज प्राइवेट लिमिटेड की बसों में टिकट ₹499 से शुरू हो रही है। वहीं 9 अगस्त के लिए यही टिकट करीब ₹599 तक पहुंच रही है। इसलिए कम किराए का लाभ लेने के लिए पहले से बुकिंग करना बेहतर रहेगा।
बस का समय और सफर
दिल्ली से वाराणसी की दूरी करीब 807 किलोमीटर है। बसों को यह सफर पूरा करने में लगभग 10 से 12 घंटे तक का समय लग सकता है। यात्रा से पहले बस का समय, पिकअप और ड्रॉप पॉइंट जरूर जांच लें, ताकि सफर में किसी तरह की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें : UPI पर फीस लगेगी या नहीं? ₹2,000 वाले नियम से क्या बदलेगा, आसान भाषा में समझिए
टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
टिकट बुक करने से पहले बस का रूट, समय, सीट का प्रकार (AC, नॉन-AC, स्लीपर या सीटिंग) और किराए की तुलना जरूर करें। साथ ही कैंसिलेशन और रिफंड पॉलिसी भी पढ़ लें। बुकिंग के बाद टिकट और बुकिंग आईडी सुरक्षित रखें, ताकि यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
सावन में बढ़ सकती है भीड़
वैसे तो वाराणसी घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च माना जाता है, लेकिन सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यदि आप इस दौरान यात्रा करने वाले हैं, तो आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय पहले ही टिकट बुक करना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।