Dense fog engulfs Delhi-NCR: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी अभी बहुत तेज नहीं हुई है, लेकिन घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हालात ऐसे रहे कि 5 से 10 मीटर तक भी कुछ साफ नजर नहीं आया। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे और हाईवे पर सावधानी के अलर्ट जारी किए गए। मौसम विभाग पहले ही इन इलाकों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी कर चुका था, जो अब सटीक साबित हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 और 16 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, जबकि 15 से 19 दिसंबर तक उत्तर-पूर्वी भारत में कोहरे का असर बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में भी 17 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा की गति कम होने और प्रदूषण बढ़ने से स्मॉग की स्थिति और गंभीर हो गई है। दिल्ली में अक्षरधाम, आईटीओ, इंडिया गेट जैसे इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा।
यह भी देखेंःAzam Khan denied: आजम खान को निजी दुख में भी नहीं मिली राहत, भाभी के जनाज़े में जाने से रोकी गई पैरोल
कब बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बादल छाने की संभावना है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि इससे व्यापक बारिश होगी या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम के आने से हवाओं की दिशा बदल सकती है, जिससे कुछ समय के लिए प्रदूषण और स्मॉग बढ़ने की आशंका है। बावजूद इसके, मंगलवार से कोहरे की तीव्रता में हल्का सुधार दिख सकता है।
अगले दिनों का हाल और असर
आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा। 18 से 20 दिसंबर तक भी सुबह और रात के समय कोहरा बना रहने के आसार हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। घने कोहरे के चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में छोटी कक्षाओं के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कक्षा पांच तक ऑनलाइन पढ़ाई और बड़ी कक्षाओं के लिए हाइब्रिड मोड लागू किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
A weak western disturbance led to overcast skies in #Delhi NCR, #Haryana, #Punjab and #Rajasthan.
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) December 14, 2025
These WD are of no help, they make atmosphere unstable by blocking the flow of NW winds.
Underneath the cloud cover it traps pollution with no scope of escape. Severe #AQI levels to… pic.twitter.com/0NJNTGPtn4