Tere Ishk Mein Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की रोमांटिक और इमोशनल ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' सिनेमाघरों में रिलीज का अपना पहला वीकेंड पूरा कर चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म देखने के लिए ओपनिंग वीकेंड पर दर्शक उमड़ पड़ें और इसके चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। वहीं आज से फिल्म अपने वीकडेज में एंट्री ले रही है और सोमवार का दिन हर फिल्म के लिए काफी अहम होता है। तो आइए जानते हैं इस फिल्म ने अभी तक कितने की कमाई कर ली है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के नए अपडेट के अनुसार, 'तेरे इश्क में' फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं कुल मिलाकर फिल्म ने 3 दिन में 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज यानी सोमवार को चौथे दिन अभी तक फिल्म ने 2.99 करोड़ रुपये कमा चुके है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 54.99 करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें कि आज की कमाई से जुड़ा डेटा फाइनल नहीं है। ये शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट है, इसमें रात तक में बदलाव हो सकता है।
फिल्म की स्टोरी
आपको बता दें कि तेरे इश्क में मुक्ति (कृति) और शंकर (धनुष) की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। कॉलेज में शुरू हुई एक प्यारी सी लव स्टोरी में मुक्ति शंकर को छोड़कर किसी और से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। इसके बाद शंकर एक आर्मी पायलट बन जाता है। इस फिल्म में धनुष और कृति के अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है।
पहली बार पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आएंगे
बता दें कि तेरे इश्क में' को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने धनुष की फिल्म 'रांझणा' भी बनाई थी। इस फिल्म में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म प्रकाश राज, माहीर मोहिउद्दीन और सुशील दहिया भी अहम भूमिका अदा करते दिखेंगे। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की गई है। 'तेरे इश्क में' का बजट 70 से 100 करोड़ रुपए है। धनुष और कृति पहली बार पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आएंगे।