Dhurandhar 2 Worldwide Box Office: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अपनी रिलीज के छठे हफ्ते में भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ये एक के बाद एक नए रिकॉर्ड सेट कर रही है साथ कई बड़ी फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। अब 'धुरंधर 2' वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
वर्ल्डवाइड 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया
ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने दिग्गज फिल्म 'बाहुबली 2' के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने 39वें दिन कमाल का बिजनेस किया और इसने वर्ल्डवाइड 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया। छठे संडे को फिल्म ने आनुमानित 3.4 करोड़ का बिजनेस किया।
फिल्म का कुल कलेक्शन
वहीं, फिल्म ने छठे वीकेंड पर 8 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 1167.63 करोड़ हो गया। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1377.8 करोड़ पहुंच गया। फिल्म ने ओवरसीज 424 करोड़ की कमाई की। कोईमोई के अनुसार, अगर फिल्म की भारत और विदेशों की कमाई को मिला दिया जाए, तो 39वें दिन इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1801.8 करोड़ पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: Michael Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'Michael' का तूफान; क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' को पछाड़ा!
पहले नंबर से इतने करोड़ पीछे
'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, अब 'धुरंधर 2' के सामने सिर्फ आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड बाकी है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही नंबर वन के ताज पर भी कब्जा कर सकती है। बता दें, 'दंगल'का ग्रॉस कलेक्शन 2059.04 करोड़ है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म को आमिर खान की फिल्म को पछाड़ने के लिए 254.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन और भी करना होगा।
फिल्म की कास्ट
बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर है। फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर में रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के रूप में मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना खलनायक रहमान डकैत, आर माधवन अजीत डोवाल से प्रेरित एक किरदार अजय सान्याल के रूप में नजर आएं। वहीं फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में हैं।