Michael Box Office: किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की बायोपिक 'Michael' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही इतिहास रचना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि कमाई के मामले में कई बड़े कीर्तिमान भी ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 82 मिलियन डॉलर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अब ऐसी उम्मीदें हैं कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड में 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा सकती है।
ओपेनहाइमर' के तोड़े रिकॉर्ड्स
बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन नॉर्थ अमेरिका में 39 मिलियन डॉलर की कमाई की। ये किसी भी बायोपिक फिल्म के लिए अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग है। इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन की ऑस्कर विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' के कई बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। ओपेनहाइमर ने 33 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की थी।
ओपनिंग वीकेंड पर तोड़ सकती है रिकॉर्ड
डेडलाइन के मुताबिक, फिल्म वीकेंड पर नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर 90-95 मिलियन डॉलर कमा सकती है। ऐसा होता है तो यह फिल्म ओपेनहाइमर और Straight Outta Compton के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। बता दें, ओपेनहाइमर ने 82 मिलियन डॉलर कमाए थे और Straight Outta Compton ने 61 मिलियन डॉलर कमाए थे।
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 10वें दिन की कमाई देख उड़े सबके होश!
इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 1.70 करोड़ कमाए थे। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 3.80 करोड़, दूसरे दिन 5.10 करोड़ और तीसरे दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 16 करोड़ हो गई है।
भतीजे ने निभाई भूमिका
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'Michael' की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट है। फिल्म में मुख्य भूमिका माइकल के अपने भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाई है, जिनकी परफॉरमेंस की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक एंटोनी फूक्वा है।