Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दो हफ़्तों से भी कम समय में, फिल्म ने भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए यहां जान लेते हैं फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवा यानी 13वें दिन कितना कलेक्शन कर रही है।
दूसरे मंगलवार को कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानि अपने दूसरे मंगलवार को लगभग 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कामकाजी दिन होने के बावजूद फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले बढ़ोतरी देखी गई, जो कि किसी भी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए दुर्लभ बात है। सोमवार को फिल्म ने 25.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 13 दिनों में भारत में 899.92 करोड़ कमा डाले, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1077.41 करोड़ रहा है।
डे वाइज कलेक्शन
वहीं, डे वाइज कलेक्शन की बात करें, तो 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के दिन 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने 43 करोड़ कमाए थे। इसके बाद 19 मार्च को रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ का बिजनेस किया, दूसरा दिन 80.72 करोड़, तीसरा दिन 113.00 करोड़, चौथा दिन 114.85 करोड़, पांचवा दिन 65 करोड़, छठा दिन 56.60 करोड़, सातवां दिन 48.75 करोड़, आठवां दिन 49.70 करोड़, नौंवा दिन 41.75 करोड़, दसवां दिन 62.85 करोड़, ग्याहरवां दिन 68.10 करोड़, बाहरवां दिन 25.30 करोड़ और तेहरवां दिन 27.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें: Upcoming: 'वाराणसी' के बनेंगे दो पार्ट, इतने करोड़ के बजट में बनने जा रही है भारत की एक और सबसे महंगी फिल्म
धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा
धुरंधर 2 देश में नेट कलेक्शन के मामले में भले ही पुष्पा 2 से कुछ पीछे हैं, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ये अल्लू अर्जुन की फिल्म से आगे निकल गई है। बता दें, 12 दिनों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में अभी तक पुष्पा 2 सबसे आगे थी। पुष्पा 2 ने देश में 12 दिनों 929 करोड़ कमाए थे, जबकि धुरंधर ने अब तक 886.61 करोड़ कमाए हैं। लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई में धुरंधर ने 1392 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जबकि पुष्पा 2 ने 12 दिनों में 1334 करोड़ रुपए कमाए थे।
धुरंधर 2 के बारे में
बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' की सीक्वल है। पहली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 13 सौ करोड़ कमाए थे तो दूसरा पार्ट उससे कई गुना आगे निकल गया है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।