Entertainment Live: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 11-12 दिनों के भीतर ही अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ईरान-इजरायल तनाव का सीधा असर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ा है। शाहरुख़ खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' के बाद अब अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का दुबई शेड्यूल भी रद्द कर दिया गया है। आइए जानते हैं सिनेमा की दुनिया से आज क्या-क्या अपडेट है।
धुरंधर का कलेक्शन
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग ₹1,394 करोड़ की कमाई कर ली है और आज यह ₹1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1057 करोड़ के पार पहुंच गया है, जबकि नेट कमाई ₹883 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
किंग की शूटिंग अब मुंबई में
सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख और सुहाना खान की पहली फिल्म 'किंग' के लिए दुबई में एक भव्य डेजर्ट एक्शन सीक्वेंस प्लान किया गया था। लेकिन अब ये भारत में ही शूट किया जाएगा। मेकर्स अब मुंबई के विले पार्ले स्थित एक स्टूडियो में ही रेगिस्तान का पूरा सेटअप तैयार करने का फैसला किया है।
दुबई की जगह अब मुंबई में होगी शूटिंग
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल फिल्म का एक ग्रैंड सॉन्ग दुबई में शूट होना था, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और अरशद वारसी समेत पूरी स्टारकास्ट शामिल होने वाली थी। लेकिन निर्देशक अहमद खान ने पुष्टि की है कि वे अब मड आइलैंड और फिल्म सिटी (मुंबई) में ही दुबई जैसा ही आलीशान सेट तैयार कर रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन एटली के साथ AA22XA6 की शूटिंग कर रहे हैं। 8 अप्रैल, 2026 को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म के ऑफिशियल टाइटल का खुलासा एक विशेष टीज़र/वीडियो के साथ किया जा सकता है। इसके बाद वो लोकेश कनगराज की AA23 में नजर आएंगे।
ईशा अंबानी की सास का बर्थडे सेलिब्रेशन
ईशा अंबानी की सास और मशहूर उद्योगपति डॉ. स्वाति पीरामल ने हाल ही में अपना 70वां जन्मदिन मनाया है। इस बर्थडे पार्टी में ईशा अंबानी के लुक ने सबका ध्यान खींचा। ईशा ने 'विंटेज और मिनिमलिस्ट' लुक अपनाया।